Newswahni

मानसून के बीच दिल्ली में तेजी से पसार रहा पैर एन्फ्लूएंजा के मामलों में अचानक उछाल जानिए लक्षण और बचाव के उपाय…



मानसून की झमाझम बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई है, वहीं दूसरी ओर दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां तेजी से बढ़ने लगी हैं। बदलते मौसम और हवा में नमी के कारण H1N1 स्वाइन फ्लू और सांस के अन्य संक्रमणों का खतरा मंडराने लगा है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में अस्पतालों की OPD में सर्दी, खांसी, तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ के मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी देखी जा रही है। 

डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि इस मौसम में केवल सामान्य फ्लू ही नहीं, बल्कि H1N1 वायरस भी तेजी से पैर पसार सकता है। समय रहते सतर्कता न बरतने पर यह स्थिति गंभीर रूप ले सकती है।

मानसून के दौरान उमस काफी बढ़ जाती है। यह नमी वायरस और बैक्टीरिया के पनपने और फैलने के लिए अनुकूल माहौल तैयार करती है। तापमान में बार-बार होने वाले उतार-चढ़ाव और बारिश के कारण इम्युनिटी कमजोर पड़ने लगती है, जिससे शरीर आसानी से वायरस की चपेट में आ जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि H1N1 एक संक्रामक सांस की बीमारी है, जो हवा के जरिए ड्रॉपलेट्स छींकने या खांसने से फैलती है। भीड़भाड़ वाले इलाकों और बंद कमरों में इसका प्रसार बेहद तेजी से होता है।

H1N1 और सांस के इंफेक्शन के प्रमुख लक्षण

अधिक बुखार आना।
सांस की नली में सूजन और लगातार खांसी।
छाती में जकड़न या भारीपन महसूस होना।
थकान और मांसपेशियों में खिंचाव।
सामान्य फ्लू जैसे लक्षण जो 3-4 दिनों में ठीक न हों।
बुजुर्गों, छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और पहले से ही एस्थमा, डायबिटीज या दिल की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए यह वायरस अधिक घातक साबित हो सकता है।

भीड़भाड़ वाली जगहों, मेट्रो या अस्पतालों में जाते समय मास्क जरूर पहनें। 
बाहर से आने के बाद या किसी वस्तु को छूने पर साबुन-पानी से हाथ धोएं या सैनिटाइजर का उपयोग करें।
डॉक्टरों की सलाह पर सालाना इन्फ्लूएंजा/H1N1 की वैक्सीन जरूर लगवाएं।
बिना डॉक्टर से परामर्श किए एंटीबायोटिक्स या पेनकिलर न लें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top