Newswahni

महेंद्रगढ़ में मधुमक्खी पालक के बक्से चोरी लाख का नुकसान भाई की मौत और साले की हत्या से भी जोड़ा मामला…




महेंद्रगढ़ जिले के कनीना क्षेत्र में मधुमक्खी पालन करने वाले एक व्यवसायी ने लाखों रुपये के नुकसान और चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिहार के मधेपुरा जिले के निवासी परवेश कुमार ने कनीना शहर थाना में दी शिकायत में बताया कि वह मधुमक्खी पालन का कार्य करता है और उसके दो फार्म कनीना क्षेत्र में संचालित हैं। एक फार्म भड़फ गांव की चारागाह भूमि पर तथा दूसरा कनीना-रेवाड़ी मुख्य मार्ग पर जयपाल सिंह की जमीन पर स्थापित है। बिहार गया तब हुई चोरी शिकायत के अनुसार, जब वह अपने गृह राज्य बिहार गया हुआ था, उसी दौरान भड़फ स्थित फार्म पर रखे गए 325 मधुमक्खी बक्सों में किसी ने जहरीला पदार्थ डालकर मधुमक्खियों को खत्म कर दिया। वहीं जयपाल सिंह की जमीन पर बने फार्म से 150 मधुमक्खी बक्से चोरी हो गए। इसके साथ ही नौ कट्टे चीनी, शहद निकालने की मशीन, सोलर प्लेट व बैटरी, गैस सिलेंडर, चूल्हा और 125 खाली बाल्टियां भी चोरी कर ली गईं। दुबारा फिर हुई चोरी परवेश कुमार ने बताया कि चोरी की घटना के बाद वह अपने स्तर पर सामान और बक्सों की तलाश करता रहा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच 22 जुलाई की रात को उसी फार्म से 82 मधुमक्खी बक्सों की दोबारा चोरी हो गई। घटनास्थल पर ट्रैक्टर और पिकअप वाहन के टायरों के निशान मिले, जिससे आशंका जताई जा रही है कि चोरी में भारी वाहन का इस्तेमाल किया गया। 20.74 लाख रुपये का नुकसान पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे गांव ककराला निवासी अजय कुमार पर शक है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके कुल 300 बक्सों में से 232 बक्से चोरी हो चुके हैं। चोरी हुए सामान और मधुमक्खियों सहित कुल नुकसान करीब 20.74 लाख रुपये का बताया गया है। घर में हुई दो मौतें परवेश कुमार ने अपनी शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि हाल ही में उसके ममेरे साले की हत्या हो गई थी, जबकि उसके भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल में मौत हुई थी। उसने इन घटनाओं और चोरी के मामले के बीच संबंध होने की आशंका जताते हुए गहन जांच की मांग की है। कनीना शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top