![]()
लखीसराय के किउल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर एक महिला तीन छोटे बच्चों को छोड़कर फरार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही किउल जीआरपी ने बच्चों को अपने संरक्षण में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। महिला के बारे में कोई ठोस जानकारी बरामद बच्चों में से एक ने व्यास डीएवी पब्लिक स्कूल, सवरा की स्कूल ड्रेस पहनी हुई थी। पुलिस को उम्मीद है कि इस सुराग से बच्चों की पहचान और उनके परिजनों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। हालांकि, अभी तक बच्चों की पहचान या महिला के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। जीआरपी ने तुरंत बाल संरक्षण इकाई को घटना की सूचना दी। बाल संरक्षण इकाई की टीम स्टेशन पहुंची और बच्चों को अपने संरक्षण में ले लिया। प्रक्रिया के तहत, तीनों बच्चों को सदर अस्पताल ले जाकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। जांच के बाद बाल संरक्षण इकाई बच्चों को एक सुरक्षित स्थान पर ले गई। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच जारी जीआरपी और बाल संरक्षण इकाई संयुक्त रूप से बच्चों के परिजनों का पता लगाने और उन्हें स्टेशन पर छोड़कर जाने वाली महिला की पहचान करने में जुटी हैं। स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इन बच्चों या संबंधित महिला के बारे में कोई जानकारी हो, तो तत्काल जीआरपी या बाल संरक्षण इकाई को सूचित करें, ताकि बच्चों को सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाया जा सके।
Source link