Newswahni

महाराष्ट्र से बड़ी खबर शिवसेना के बागी सांसदों को है जान का खतरा मिली सुरक्षा देखिए में कौन कौन शामिल…



Maharashtra Shivsena UBT Crisis: महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों भारी उथल-पुथल मची है। ऑपरेशन टाइगर की आहट अब दिल्ली तक पहुंच गई है। इस बीच मिली जानकारी के अनुसार शिवसेना (यूबीटी) दिल्ली पार्टी में बुलाई गई बैठक में सिर्फ 3 सांसद ही मौजूद रहे, बाकी 6 सांसद गैरहाजिर रहे।

शिवसेना (UBT) में टूट की अटकलों के बीच बैठक में नहीं पहुंचे सांसदों ने अलग होने की बात पर मुहर लगा दी है। अब खबर आ रही है कि संभावित सुरक्षा खतरे को देखते हुए उद्धव गुट के सभी 6 बागी सांसदों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन सांसदों को तत्काल प्रभाव से ‘Y+’ श्रेणी के बराबर स्थानीय सुरक्षा उपलब्ध कराने को कहा गया है।

बागी सांसदों को ‘Y+’ श्रेणी की सुरक्षा

इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट ने जारी किए अर्जेंट वायरलेस मैसेज में हालिया संभावित खतरों के मद्देनज़र गृह मंत्रालय के निर्देश पर महाराष्ट्र पुलिस को बागी 6 सांसदों को तत्काल प्रभाव से ‘Y+’ श्रेणी के समकक्ष स्थानीय सुरक्षा देने को कहा गया। वहीं, उद्धव गुट के कुछ कार्यकर्ता हालिया बगावत के खिलाफ सड़कों पर देखे गए।

मिली जानकारी के अनुसार जिन सांसदों के नाम शामिल हैं, उनमें शिर्डी के सांसद भाऊसाहेब वाघचौरे, यवतमाल के सांसद संजय देशमुख, मुंबई उत्तर-पूर्व के सांसद संजय दिना पाटिल, हिंगोली के सांसद नागेश पाटिल अष्टीकर के अलावा, ओमराजे निंबालकर और संजय जाधव का नाम शामिल का नाम शामिल हैं।

जिन सांसदों की सुरक्षा बढ़ाई गई उनकी लिस्ट 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top