Newswahni

महाअष्टमी पर वैष्णवी माता मंदिर में आस्था का सैलाब दोपहर बाद तक भक्तों की लंबी कतारें लगे माता के जयकारे…




जमुई में चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर गुरुवार को महा अष्टमी के दिन शहर के पुरानी बाजार स्थित बोधवन भवन तालाब चौक में श्री श्री 108 चैती वैष्णवी माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। माता का पट खुलते ही सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो गया था, जो दोपहर बाद तक जारी रहा। मंदिर परिसर में माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। इनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे। पूरा वातावरण भक्ति गीतों, मंत्रोच्चार और जयकारों से गूंज उठा, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। मंदिर पूजा समिति के सदस्य चंदन कुमार और बिट्टू कुमार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया है। इस मेले में दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। समिति सदस्यों ने जानकारी दी कि रविवार को माता की विदाई भव्य शोभायात्रा के साथ की जाएगी। इसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए समिति के सदस्य सक्रिय रूप से विशेष इंतजाम कर रहे हैं। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और पूजा समिति द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए मेले में पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुरुष सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही भीड़ नियंत्रण के लिए स्वयंसेवकों को भी जिम्मेदारी दी गई है, जो श्रद्धालुओं को सुचारू रूप से दर्शन कराने में सहयोग कर रहे हैं।
मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें, और खान-पान के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जहां बच्चे और युवा खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर महा अष्टमी के दिन यहां आस्था, उत्साह और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसने पूरे शहर को भक्तिमय माहौल में रंग दिया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top