Newswahni

मशहूर गीतकार प्रसून जोशी बने प्रसार भर्ती के चेयरमैन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने की घोषणा…



Prasoon Joshi: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारतीय सिनेमा के मशहूर लेखक और गीतकार प्रसून जोशी को प्रसार भारती का चेयरमैन नियुक्त किया है। सूचना मंत्रालय ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा ‘सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती के अध्यक्ष के रूप में प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ श्री प्रसून जोशी को नियुक्त किया है।’ उनकी नियुक्ति पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने भी उन्हें बधाई दी है।

प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के नए चेयरमैन

प्रसून जोशी के प्रसार भारती के चेयरमैन बनने पर मंत्रालय ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा ‘श्री जोशी साहित्य, विज्ञापन, सिनेमा और जनसंपर्क के क्षेत्र में व्यापक योगदान देने वाले एक प्रतिष्ठित रचनात्मक पेशेवर हैं।’

आगे कहा ‘अपने प्रभावशाली लेखन और गहरी सांस्कृतिक संवेदनशीलता के लिए जाने जाने वाले जोशी ने समकालीन भारतीय मीडिया की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके कार्यों में प्रशंसित फिल्म गीत, विज्ञापन अभियान और सामाजिक रूप से प्रासंगिक कहानियां शामिल हैं जो देश भर के विविध दर्शकों से जुड़ती हैं।’

प्रसून जोशी की नियुक्ति पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा ‘प्रसार भारती बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में श्री प्रसून जोशी जी की नियुक्ति पर हार्दिक बधाई। प्रसून जी एक विलक्षण रचनात्मक व्यक्तित्व हैं, जिन्हें विज्ञापन, साहित्य, कला और सिनेमा जगत में विश्व स्तर पर ख्याति प्राप्त है, फिर भी उनका हृदय भारत के लिए धड़कता है।’

आगे उन्होंने कहा ‘उनके शब्दों में हमारी मिट्टी की सुगंध समाई है और उनकी दृष्टि हमारी संस्कृति के शाश्वत सार को प्रतिबिंबित करती है। उनके नेतृत्व में प्रसार भारती को नई ऊर्जा, गहरा उद्देश्य और एक नई रचनात्मक आवाज प्राप्त होगी। उनके आगामी कार्यकाल के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।’

CBFC बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे

प्रेस रिलीज में मंत्रालय ने कहा ‘इस नियुक्ति से पहले, श्री जोशी अगस्त 2017 से मुंबई स्थित केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे हैं, जहां उन्होंने फिल्म उद्योग के सभी हितधारकों के साथ जुड़कर फिल्म प्रमाणन प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने में योगदान दिया।’

आगे कहा ‘सीबीएफसी में उनका कार्यकाल रचनात्मक अभिव्यक्ति और नियामक उत्तरदायित्व के प्रति संतुलित दृष्टिकोण को दर्शाता है। इससे पहले, वे मैक्कैन वर्ल्ड ग्रुप इंडिया के सीईओ और मैक्कैन वर्ल्ड ग्रुप एशिया पैसिफिक (मैक्कैन एरिक्सन की सहायक कंपनी) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे 2016 से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के न्यासियों में से एक हैं।’



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top