![]()
राजकीय राजगीर मलमास मेला 2026 में देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सेहत को सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग काम कर रहा है। जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार के निर्देशानुसार, मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का ऐसा सुदृढ़ ढांचा तैयार है कि विपरीत परिस्थितियों और अत्यधिक भीड़ के बीच भी श्रद्धालुओं को तुरंत इलाज मिल पा रहा है। इसी मुस्तैदी का परिणाम है कि मेले की शुरुआत से लेकर 13 जून तक कुल 92,022 श्रद्धालुओं को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। अस्पताल प्रबंधन से प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इन स्वास्थ्य शिविरों में अब तक 48,110 पुरुषों और 43,681 महिलाओं का प्राथमिक-आपातकालीन इलाज किया गया है। इसके अलावा, जिन 231 महिला श्रद्धालुओं की स्थिति गंभीर थी, उन्हें बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए तुरंत राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल रेफर किया गया है। 27 स्वास्थ्य शिविरों में 24X7 तैनात हैं 354 चिकित्सक मेले के दौरान किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए राजगीर के चप्पे-चप्पे पर चिकित्सा केंद्रों का जाल बिछाया गया है। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में मेला क्षेत्र के प्रमुख स्थलों, कुंडों और अखाड़ा मार्गों पर कुल 27 अत्याधुनिक स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों के सफल संचालन के लिए 354 योग्य चिकित्सकों, पारामेडिकल स्टाफ और स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। मेला क्षेत्र में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग शिफ्ट के अनुसार चौबीसों घंटे (24X7) सातों दिन काम कर रहा है। किसी भी अप्रिय स्थिति या भगदड़ जैसी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए 15 जीवन रक्षक एम्बुलेंस को विभिन्न संवेदनशील पॉइंट पर अलर्ट मोड में तैनात रखा गया है, ताकि बीमार मरीजों को बिना समय गंवाए अस्पताल पहुंचाया जा सके। डीपीएम और स्वास्थ्य प्रबंधकों की देखरेख में बेहतरीन मॉनिटरिंग इतने बड़े पैमाने पर चिकित्सीय व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में जिला प्रशासन की निगरानी टीम बेहद सक्रिय भूमिका निभा रही है। पूरे मेला क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्था जिला कार्यक्रम प्रबंधक नालंदा की सीधी देखरेख में संचालित की जा रही है। इसके साथ ही, धरातल पर दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टरों की उपस्थिति और मरीजों की सहूलियत के लिए 24X7 स्वास्थ्य प्रबंधक तैनात किए गए हैं। पंडा समिति और आम श्रद्धालुओं ने भी स्वास्थ्य विभाग के इस त्वरित और मानवीय प्रयास की सराहना की है। अधिकारियों का कहना है कि आज 15 जून को मेले के समापन तक स्वास्थ्य विभाग इसी तरह पूरी सजगता के साथ अपनी सेवाएं देता रहेगा
Source link