Newswahni

ममता की बढ़ी टेंशन गठबंधन की बैठक में हुईं शामिल तो बागी सांसदों ने सुवेंदु भूपेंद्र यादव से की सीक्रेट मीटिंग क्या पका…



तृणमूल कांग्रेस (TMC) में टूट की खबरों के बीच पार्टी पर नया संकट मंडराने लगा है। विधायकों के बाद अब ममता बनर्जी के सांसदों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी सुप्रिमो ममता बनर्जी राजधानी दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के लिए पहुंची हैं। मगर इस बीच उनके नाक के नीचे बड़ा खेला हो गया। दिल्ली में ही टीएमसी सांसदों की सीक्रेट मीटिंग हुई। यह बैठक केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर पर हुई है। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है।

सूत्रों के अनुसार, TMC के 14 सांसदों ने अब ममता बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बागी सांसदों ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की। इस मुलाकात ने तृणमूल कांग्रेस में संभावित फूट की अटकलों को और हवा दे दी है, क्योंकि TMC के बागी नेता BJP से संपर्क बढ़ा रहे हैं।

भूपेंद्र यादव के घर पहुंचे TMC के बागी सांसद

सोमवार को इन बागी सांसदों और कुछ विधायकों ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। बैठक की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें बागी TMC नेताओं को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा करते देखा जा सकता है। जब ममता बनर्जी अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ इंडिया गठबंधन की बैठक में मौजूद थी। ठीक उसी दौरान पार्टी के 14 सांसदों ने ममता बनर्जी के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद कर दिया।

सुवेंदु अधिकारी की मौजूदगी में सीक्रेट मीटिंग

सूत्रों के मुताबिक इस मीटिंग में टीएमस के सांसद, शर्मिला सरकार, प्रसून बनर्जी, जगदीश बसुनिया, कालीपदा सोरेन, असित मल, बापी हलदर, अबू ताहिर, खलीकुर रहमान और अरूप चक्रवर्ती शामिल थे। सीएम सुवेंदु अधिकारी को धमेंद्र यादव के घर जाते देखा गया। हालांकि अभी बांगी सासंदों की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

क्या ममता का साथ छोड़ देंगे ये बागी सांसद?

भूपेंद्र यादव के आवास पर हुई इस सीक्रेट मीटिंग में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक  बागी नेताओं ने इस मुलाकात में TMC के अंदरूनी हालात और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा है कि उन्हें अभिषेक बनर्जी और ममता बनर्जी का नेतृत्व अब हमें मंजूर नहीं है।  हालांकि, अभी तक बागी सांसदों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

वहीं, दूसरी और सुखेंदु शेखर ने सोमवार को राज्यसभा और टीएमसी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इस इस्तीफा 14 सांसदों की बगावत से पहले ही आया था। इस्तीफे के बाद टीएमसी के पांच सांसद उनसे मिलने पहुंच गए। इससे टीएमसी की राजनीति को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top