Newswahni

मधेपुरा में वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत बुआ ने पति पर हत्या का आरोप लगाया पति बोला दुपट्टे से फंदा लगाकर की सुसाइड…




मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र के फुलौत में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। वहीं, पति का दावा है कि पत्नी ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतका की पहचान फुलौत वार्ड-9 निवासी गुरुचरण कुमार की पत्नी शिल्पी कुमारी (18) के रूप में हुई है। दोनों की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। मृतका की फुआ ने आरोप लगाया कि गुरुचरण कुमार का किसी दूसरी युवती से बातचीत और कथित संबंध था। शिल्पी इसका विरोध करती थी। पति को दूसरी लड़की से बात करने से मना करती थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद और झगड़ा होता था। फुआ का आरोप है कि मंगलवार की रात गुरुचरण ने शिल्पी की हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। इसके बाद उसने स्वयं पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर चौसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेजा। मामले में चौसा थाना के एसआई विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मृतका के पति ने ही फोन पर दी थी। उसने पुलिस को बताया कि शिल्पी ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को फंदे से लटके होने की तस्वीर भी दिखाई गई। हालांकि, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव फंदे से उतारकर बेड पर रखा हुआ था। एसआई ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी तक इस मामले में आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top