Newswahni

मधेपुरा में सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम संपन्न कर्बला मैदान में लगा पारंपरिक मेला अखाड़ों में दिखाए करतब…




मधेपुरा में शुक्रवार को मुहर्रम का पर्व आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर सदर प्रखंड कार्यालय के उत्तर एनएच किनारे स्थित कर्बला मैदान में पारंपरिक मुहर्रम मेले का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मेले में बच्चों, युवाओं और महिलाओं सहित सभी आयु वर्ग के लोगों की भीड़ उमड़ी। मुहर्रम के मौके पर विभिन्न अखाड़ों के प्रतिभागियों ने अपने ताज़िया के साथ कर्बला मैदान पहुंचकर पारंपरिक युद्ध कलाओं और हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया। तलवारबाजी, लाठी और अन्य पारंपरिक खेल-कौशल ने उपस्थित दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। एसडीएम संतोष कुमार, एएसपी प्रवेंद्र भारती, बीडीओ अखिलेश्वर कुमार और सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने कर्बला मैदान और मेला परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। समाजसेवी शौकत अली ने बताया कि मधेपुरा में मुहर्रम का पर्व वर्षों से आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की मिसाल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी समुदायों के लोगों का सहयोग इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता है। कार्यक्रम का संचालन पृथ्वीराज यदुवंशी ने किया। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन की सतर्कता और स्थानीय लोगों के सहयोग से मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top