Newswahni

मधेपुरा में किसान की गोली मारकर हत्या दीवार फांद कर घर में घुसा बदमाश सोए अवस्था में बार की फायरिंग…




मधेपुरा के बिहारीगंज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मंजौरा ओपी क्षेत्र के जोतैली रामपुर डेहरु वार्ड नौ निवासी कामेश्वर मेहता (55) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार देर रात करीब 12 बजे कुछ अपराधी कामेश्वर मेहता के घर में घुस आए। उन्होंने सोते हुए कामेश्वर मेहता को निशाना बनाते हुए तीन गोलियां मारीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। पत्नी गीता देवी ने बताया कि उनके पति कामेश्वर मेहता बरामदा पर और वह घर में सोई हुई थी। उनका घर बाउंड्री से घेरा हुआ है। बगल से सीढ़ी होकर 4-5 की संख्या में अपराधी उनके घर में घुस गया और उनके पति को गोली मार दी। मृतक को पांच बेटी और एक बेटा है। सभी बेटी शादीशुदा है और अपने-अपने ससुराल में है। बेटा भी घर में नहीं था। मामले की छानबीन कर रही पुलिस परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही बिहारीगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया है। मंजौरा ओपी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया हत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top