Newswahni

मधुबनी सांसद ने लोगो से की मुलाकात केंद्र सरकार की साल की उपलब्धियां साझा कीं समस्याएं भी सुनीं…




मधुबनी के सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव ने मंगलवार शाम शहर के स्थानीय लोगों से मुलाकात कर केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। इस दौरान उन्होंने नागरिकों की समस्याएं भी सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। मंगलवार शाम आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शहर के कई प्रतिष्ठित लोगों ने भाग लिया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। वैश्विक मंच पर मजबूत हुई भारत की पहचान पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्हें लगातार लंबे समय तक जनसेवा का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने विश्व स्तर पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर सांसद ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। नागरिकों की समस्याएं सुनकर दिया समाधान का भरोसा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं और सुझावों से सांसद को अवगत कराया। सांसद ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। पुस्तक भेंट कर किया सम्मानित मधुबनी के प्रबुद्ध नागरिक एवं डिजी होटल के संस्थापक विमल जायसवाल ने बताया कि सांसद ने उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और त्वरित समाधान का भरोसा दिया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित एक पुस्तक भी भेंट की, जिसके लिए उन्होंने सांसद का आभार जताया। कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य देवेंद्र यादव, जिला महामंत्री सुबोध चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सतीश ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top