Newswahni

मधुबनी में कालाबाजारी के खिलाफ छापेमारी स्थानों पर कार्रवाई अवैध भंडारण पर केस दर्ज




मधुबनी जिले में शुक्रवार को एलपीजी गैस की कालाबाजारी और अवैध जमाखोरी के खिलाफ एक व्यापक संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ की गई। अभियान में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक और संबंधित थानाध्यक्ष सक्रिय रूप से शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं कई संवेदनशील और चिन्हित स्थलों पर उपस्थित होकर छापेमारी का निरीक्षण किया। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगभग 120 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस दौरान अवैध भंडारण, कालाबाजारी और नियमों के उल्लंघन की जांच की गई। छापेमारी में कई गोदामों, दुकानों और गैस एजेंसियों से संबंधित स्थानों पर एलपीजी गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण, बिना लाइसेंस गैस की बिक्री और अन्य अनियमितताएं पाई गईं। इन मामलों में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसपी योगेंद्र कुमार ने स्पष्ट किया कि एलपीजी गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसी अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उन्हें कहीं भी एलपीजी गैस की कालाबाजारी या अवैध भंडारण की सूचना मिलती है, तो वे तुरंत अपने नजदीकी थाना या जिला प्रशासन के नियंत्रण कक्ष को सूचित करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top