Newswahni

मधुबनी में बेकाबू गाड़ी दुकान में घुसी घायल स्थानीय लोगों ने प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया ट्रीटमेंट जारी…




मधुबनी के नगर थाना क्षेत्र स्थित गदयानी चौक पर शनिवार को एक तेज रफ्तार 407 वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी एक दुकान में जा घुसा। इस हादसे में दुकानदार सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 407 वाहन तेज गति में था, जिसके कारण गदयानी चौक पर वह अनियंत्रित हो गया। वाहन ने पहले वहां खड़ी एक बाइक को टक्कर मारी और फिर दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि आसपास के लोग सहम गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान दुकानदार तारकेश्वर प्रसाद, रितेश कुमार और दो बच्चियों के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों ने बताया कि घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त की। उनका आरोप था कि सूचना देने के बावजूद पुलिस घटनास्थल पर काफी देर से पहुंची, जबकि थाना वहां से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पुलिस मौके पर पहुंचने के बाद मौके पर लगे भीड़ को साइड कर जांच में जुट गए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top