Newswahni

मधुबनी पुलिस ने अभियुक्तों को किया गिरफ्तार हत्या लूट सहित कई गंभीर मामलों के आरोपियों को पकड़ा…




मधुबनी पुलिस ने गंभीर आपराधिक मामलों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत शुक्रवार, 22 मई 2026 को जिलेभर से कुल 68 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक, बिहार पटना के आदेश और मधुबनी पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के निर्देशन में की गई। गिरफ्तार किए गए 68 अभियुक्तों में विभिन्न अपराधों के आरोपी शामिल हैं। इनमें शराब कारोबार से जुड़े 10, एनडीपीएस एक्ट के तहत 1, हत्या मामले के 1, हत्या के प्रयास के 6, महिला उत्पीड़न के 1, पॉक्सो अधिनियम के 1, वारंट मामलों के 25, पशु क्रूरता अधिनियम के 6, शादी के उद्देश्य से अपहरण मामले के 1 और अन्य मामलों के 16 अभियुक्त शामिल हैं। अभियान के दौरान पुलिस ने 25 वारंट, 3 इश्तेहार और 103 सम्मन का सफलतापूर्वक निष्पादन भी किया। यह जानकारी शनिवार शाम करीब 5:00 बजे एसपी योगेंद्र कुमार ने दी। पुलिस ने विभिन्न स्थानों से बड़ी मात्रा में अवैध सामग्री भी बरामद की है। इसमें 252 लीटर देशी एवं विदेशी शराब, 105 लीटर डीजल, 6 मोटरसाइकिल और 13 बकरियां शामिल हैं। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि इस विशेष अभियान से अपराधियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध नियंत्रण, शराब तस्करी, मादक पदार्थों के कारोबार और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस आम जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top