Newswahni

मजदूर के परिवार से माले नेताओं ने की मुलाकात समस्तीपुर के मजदूर की हरियाणा के आंदोलन में गिरफ्तारी हुई थी कम भुगतान का…




हरियाणा के मानेसर में मजदूर आंदोलन के दौरान गिरफ्तार समस्तीपुर निवासी मोहम्मद शाहिद (23) को जेल से रिहा कराने का आश्वासन भाकपा माले ने दिया है। पार्टी की एक टीम ने समस्तीपुर के मोहनपुर स्थित उनके घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और कानूनी मदद का भरोसा दिलाया। खेग्रामस जिला सचिव जीबछ पासवान के नेतृत्व में भाकपा माले के जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह और खेग्रामस के जिला अध्यक्ष उपेंद्र राय ने मोहनपुर, वार्ड 39 के ग्रामीणों और परिजनों से बातचीत की। टीम ने दिल्ली में खेग्रामस-माले-ऐक्टू की टीम ने शाहिद की रिहाई सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मोहम्मद शाहिद को 9 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। शाहिद का परिवार गरीब है, और दिल्ली में मजदूर संगठन की अधिवक्ता रुचि तिवारी को उनकी कानूनी सहायता के लिए नियुक्त किया गया है। आंदोलन पर पुलिस ने कार्रवाई की थी नेताओं ने बताया कि मानेसर में एक निजी कंपनी ने 12 घंटे ओवरटाइम काम कराने और तय मजदूरी से कम भुगतान के विरोध में हाल ही में एक आंदोलन हुआ था। इस आंदोलन पर पुलिस ने कार्रवाई की, जिसमें दर्जनों मजदूरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। मोहम्मद शाहिद भी इन्हीं गिरफ्तार मजदूरों में से एक हैं। मोहनपुर के ग्रामीणों, जिनमें उपेंद्र कुशवाहा, मो० नूर और शाजिया खातून शामिल थे, ने बताया कि मोहम्मद शाहिद बड़ी बहन की शादी और मकान बनाने के उद्देश्य से मानेसर कमाने गए थे। वह स्पोर्ट्स कंपनी आईएमटी मानेसर (कंपनी कोड संख्या 407, गुरुग्राम-हरियाणा) में सिलाई का काम करते थे। ग्रामीणों ने उन्हें अच्छे स्वभाव का और किसी आपराधिक पृष्ठभूमि से रहित युवक बताया। शाहिद की गिरफ्तारी के बाद उनके वृद्ध माता-पिता, रिजवाना खातून और मोहम्मद यूसुफ, और उनकी दो बहनें और एक भाई आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। शाहिद की कमाई पूरे परिवार के भरण-पोषण का एकमात्र साधन थी। टीम ने पीड़ित मजदूर के परिजनों को दिल्ली खेग्रामस-माले-ऐक्टू से पहल कराकर कानूनी एवं आर्थिक सहायता करने एवं पीड़ित मजदूर को जेल से रिहा कराकर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है ।साथ ही रिहाई के बाद मजदूर के समस्तीपुर आने पर मजदूरों के नेता मो० शाहीद को सम्मानित करने की घोषणा की है। उन्होंने जिला प्रशासन, राजनीतिक संगठनों और दलों से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता करने की अपील की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top