Newswahni

मगध यूनिवर्सिटी में मेडिटेशन एंड स्ट्रेस रिलीज सेमिनार तनाव भरी जिंदगी में सुकून के लिए प्रयास छात्रों ने सीखे आसान तरीके…




गयाजी स्थित मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के स्नातकोत्तर भौतिकी विभाग में खास पहल की गई। विभाग में “मेडिटेशन एंड स्ट्रेस रिलीज़” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सहज योग टीम ने छात्रों और शिक्षकों को मानसिक शांति के आसान उपाय बताए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विभागाध्यक्ष प्रो. विजय कुमार वर्मा ने सहज योग टीम का अंगवस्त्र और स्मृतिचिह्न देकर स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज के दौर में तनाव हर व्यक्ति की बड़ी समस्या बन चुका है। ऐसे में ध्यान और योग जैसे कार्यक्रमों की जरूरत पहले से ज्यादा बढ़ गई है। सेमिनार में सहज योग टीम के सदस्यों ने योग और ध्यान की सरल पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सहज योग कोई जटिल प्रक्रिया नहीं है, बल्कि इसे हर उम्र का व्यक्ति आसानी से अपना सकता है। टीम ने मौके पर ही कुछ आसान योग और ध्यान के आसनों का अभ्यास भी कराया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कई शिक्षक भी कार्यक्रम में शामिल हुए कार्यक्रम का संचालन भौतिकी विभाग की सहायक हेड मास्टर डॉ. श्रद्धा प्रसाद ने किया। मौके पर सहज योग टीम के डॉ. शशिकांत जवाले, मयूर धात्रक, गायत्री निमावत और शुभांगी कुमारी मौजूद रहे। वहीं विभाग के कई शिक्षक भी कार्यक्रम में शामिल हुए, जिनमें डॉ. रेनू रानी, डॉ. अंकुरवा सिन्हा, डॉ. तन्मय लाहिड़ी, डॉ. शिल्पी बनर्जी, डॉ. माधव कुमार सिंह, डॉ. विश्वतोष मिश्र, डॉ. विमल तिवारी और डॉ. प्रीति शामिल हैं। इसके अलावा बॉटनी विभाग के डॉ. अमित कुमार सिंह और डॉ. एकता वर्मा भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले एमएससी के छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए। छात्रों ने कहा कि इस सेमिनार से उन्हें तनावमुक्त जीवन जीने की प्रेरणा मिली। उन्होंने माना कि ध्यान और योग के आसान तरीकों को अपनाकर वे न सिर्फ मानसिक बल्कि शारीरिक रूप से भी खुद को बेहतर बना सकते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top