Newswahni

भोजपुर में सोन नदी में डूबने से मजदूर की मौत भैंस चराने गया था लौटने के दौरान अचानक पानी बढ़ने से डूबा पांचवें…




भोजपुर के इमादपुर थाना क्षेत्र के बिहटा गांव में सोन नदी में डूबे युवक का शव पांचवें दिन बरामद हुआ है। उसका शव गांव में स्थित सोन नदी के किनारे से शनिवार को बरामद हुआ। मृतक की पहचान इमादपुर थाना क्षेत्र के बिहटा गांव के रहने वाले 40 साल के कन्हैया रजवार के रूप में हुई है। कन्हैया पेशे से मजदूर था। घटना वाले दिन वो खेत में भैंस चराने गया था। लौटने के दौरान अचानक सोन नदी में पानी बढ़ने से उसे भागने का मौका नहीं मिला और डूबकर उसकी मौत हो गई। मृतक के भतीजे ने पूरी कहानी बताई मृतक के भतीजे गोविंद कुमार ने बताया कि मंगलवार को चाचा के साथ कुछ और लोग भैंस चराने गए थे। चाचा और लोगों के साथ बधार की ओर भैंस चरा रहे थे। लौटने के दौरान अचानक सोन नदी में पानी का स्तर बढ़ गया, जिसकी चपेट में आकर चाचा डूब गए। गोविंद ने बताया कि चाचा को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने हम लोगों को इसकी सूचना दी। हम लोगों ने पुलिस को इस बारे में बताया। उसी दिन से हम लोग लगातार सोन नदी किनारे चाचा की खोजबीन के लिए जाते थे। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। गोविंद ने बताया कि शनिवार की सुबह जब सोन में पानी कम हुआ, तो चाचा की लाश बरामद हुई। स्थानीय लोगों की मदद से चाचा के शव को बाहर निकाला गया और पुलिस को भी इस बारे में जानकारी दी गई। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौंपा सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई में छोटा था। उसके परिवार में मां मूंगा देवी, पत्नी शकुंतला देवी एवं एक पुत्र धीरज है। उसकी मां मूंगा देवी, पत्नी शकुंतला एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top