![]()
भोजपुर जिले के खरैचा-अगिआंव बधार में सीएसपी लूट की साजिश रच रहे बदमाशों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में नया खुलासा हुआ है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपने दो अन्य साथियों के नाम उजागर किए हैं। इसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों को भी प्राथमिकी में नामजद करते हुए गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि चारों बदमाश किसी सीएसपी संचालक को निशाना बनाकर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में जुटे थे। गुप्त सूचना के आधार पर रेड गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत कुमार के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में गिरफ्तार अगिआंव निवासी सूरज कुमार उर्फ गेहूमन यादव और लसाढ़ी निवासी पंकज कुमार के अलावा पीपरा के सोनाधारी, रवि कुमार को आरोपी बनाया गया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे गुप्त सूचना मिली थी कि खरैचा-अगिआंव बधार स्थित एक झोपड़ी में चार से पांच अपराधी जमा होकर सीएसपी लूट की योजना बना रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन कर मौके पर छापेमारी की गई। चार राउंड फायरिगं की गई पुलिस को देखते ही सभी बदमाश अलग-अलग दिशाओं में भागने लगे। टीम ने उन्हें आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन बदमाशों फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार अपराधियों की ओर से चार राउंड फायरिंग की गई, आत्मरक्षा में पुलिस ने भी चार राउंड फायरिंग की। दो अपराधी मौके से फरार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने खरैचा अनुसूचित जाति टोला के पास सूरज उर्फ गेहूमन यादव को एक देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। हथियार कब्जे में लेने के दौरान उसे हल्की चोट भी आई। वहीं, अगिआंव-सहार सड़क की ओर भाग रहे पंकज कुमार को भी पुलिस ने दबोच लिया। हालांकि, उनके दो साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी में पुलिस ने एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन, दो जिंदा कारतूस और दो मोबाइल बरामद किए। पूछताछ के दौरान दोनों ने फरार साथियों की पहचान उजागर कर दी। इसके आधार पर पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।
Source link