Newswahni

भोजपुर में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत बहन की शादी का कार्ड बांटने निकला था जेसीबी ने बाइक में मारी टक्कर…




भोजपुर में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गई। पिछले 11 दिन से पटना में इलाज चल रहा था। मृतक की पहचान मरचईया डेरा निवासी मैनेजर यादव(35) के तौर पर है। घटना करनामेपुर थाना क्षेत्र की है। पिता हरेराम यादव ने बताया कि 5 मई मेरी बेटी की शादी थी। जिसको लेकर 30 अप्रैल को बाइक से कार्ड बांटने के लिए आरा जा रहा था। इस बीच पटना-बक्सर फोरलेन पर धमार मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे जेसीबी ने गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव लेकर वापस आ गए। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। घर में मचा कोहराम मृतक चार भाई-बहन में सबसे बड़ा था। परिवार में पत्नी रीना देवी, दो पुत्री खुशी, चंपा और दो पुत्र मनीष, आदित्य है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी रीना और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top