Newswahni

भोजपुर में सड़क हादसे में घायल किसान की मौत तेज रफ्तार बाइक ने बाजार में मारी थी टक्कर पटना में चल रहा था…




भोजपुर में एक सप्ताह पहले हुए सड़क हादसे में जख्मी बुजुर्ग की मौत हो गई। इलाज के दौरान पटना के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक नंदजी यादव(60) बरौली गांव के रहने वाले थे। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव के पास की है। बाइक ने मारी टक्कर बड़े भाई परमेश्वर सिंह ने बताया ऑटो से हसनपुरा मसूर का दाल दरवाने के लिए गए थे,जैसे ही ऑटो से उतरकर सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए 3 मई को डॉक्टरों ने पटना रेफर किया था। जहां 6 दिन बाद उनकी जान चली गई। इसके बाद डेड बॉडी लेकर गांव आ गए।
घर में मचा कोहराम मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। नंदजी यादव की पत्नी साथ नहीं रहती थी, किसी कारण से छोड़कर चली गई थी। कोई बच्चा नहीं है। भाई और भतीजे के साथ रहते थे। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top