Newswahni

भोजपुर में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत मायके पक्ष ने पति के अवैध में हत्या का लगाया आरोप ससुराल वालों ने कहा…




भोजपुर में संदिग्ध हालत में एक महिला की मौत हो गई। कमरे में फंदे से लटका हुआ शव मिला है। मायके पक्ष ने पति का अवैध संबंध होने के कारण ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान यादवपुर गांव निवासी सीआरपीएफ जवान आशीष सिंह की पत्नी शिवानी कुमारी(31) के तौर पर हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। कृष्णागढ़ के नरगदा निवासी मृतका के चचेरे भाई अर्जुन सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन शिवानी की शादी वर्ष 2012 में 7 दिसंबर को आशीष सिंह से की थी। शादी के बाद से ही उनके पति का अफेयर किसी अन्य लड़की से था। शिवानी जब भी बात करने से मना करती तो, उसके साथ मारपीट की जाती थी। इस संबंध में बहन ने घरवालों से भी शिकायत की थी। ‘शिवानी का फोन पर पति से झगड़ा हुआ था’ वहीं, मृतका के दादा ससुर राजेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह बहु सभी लोगों से घर में अच्छी से बात की। बच्चों को खाना भी खिलाया। उसके बाद पति से मोबाइल पर बात कर रही थी। इस दौरान किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद शिवानी काफी रोई। कमरे में जाकर खुद फांसी लगा ली।
छानबीन में जुटी पुलिस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके पक्ष और ससुराल वालों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मृतका का पति सीआरपीएफ जवान है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ के रायपुर में पोस्टेड हैं। दो पुत्र आदित्य और आयुष है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top