Newswahni

भोजपुर में मारपीट के बाद फंदे से लटकाई लाश विवाहित के पिता के आरोप के बाद जांच में जुटी पुलिस महीने पहले हुई…




भोजपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुंधुआं गांव में बुधवार को मारपीट कर हत्या के बाद विवाहिता की लाश को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया गया है। विवाहिता के पिता का आरोप है कि मेरी बेटी के गले पर फंदे का काला रंग का निशान, दोनों पैर, बाएं हाथ की कोहनी पर काला निशान और मुंह से झाग निकला हुआ पाया गया है। मृतका के पिता का आरोप है कि लाश की स्थिति से स्पष्ट है कि मेरी बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने दामाद और बेटी के ससुराल पक्ष के सदस्यों पर दहेज को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया। पिता के आरोपों के बाद जांच में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार, मृतका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुंधुआं गांव निवासी मंतोष कुमार की 21 साल की पत्नी नीतू कुमारी है। स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, नीतू की मौत फांसी लगाने से ही हुई है, लेकिन उसने फांसी खुद लगाई या किसी और ने वारदात को अंजाम दिया, इस पर जांच जारी है। पुलिस की ओर से बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतका की मौत मारपीट कर एवं फांसी लगाने के कारण होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। वहीं, विवाहिता के मौत के बाद ससुराल वाले बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। लेकिन पुलिस अंतिम संस्कार से पहले ही पहुंच गई। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि फांसी लगाने से मौत होना प्रतीत होता है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया था। घटनास्थल से एफएसएल की टीम ने साक्ष्य को एकत्रित कर लिया। अभी मृतका के परिजनों द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि मृतका की शादी सात माह पूर्व हुई थी। घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top