Newswahni

भोजपुर में पिता पुत्र पर जानलेवा हमला बच्चों के विवाद में हिंसक झड़प छह लोगों ने लाठी डंडे से मारा सिर पर गंभीर…




भोजपुर में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पिता और पुत्र की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी गई। इलाज के लिए दोनों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायलों की पहचान महेश राम(60) और पृथ्वीराज राम(28) के तौर पर हुई है। घटना बिहिया थाना क्षेत्र के बांधा गांव की है। घायल महेश राम ने बताया कि घर के बच्चों और पड़ोस के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। पहले तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला बढ़ गया। पड़ोसी पक्ष के लोग आक्रामक हो गए। छह लोगों ने मिलकर हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर मेरा बेटा बीच-बचाव करने पहुंचा।हमलावरों ने उसे भी नहीं छोड़ा। उसकी भी जमकर पिटाई कर दी। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि घायल ने छह लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। 2 लोगों का इलाज चल रहा है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top