Newswahni

भोजपुर में नहर में डूबने से किसान की मौत खेत पटवन के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा ग्रामीणों ने शव पानी से…




भोजपुर में नहर में डूबने से एक किसान की मौत हो गई। खेत पटवन के दौरान हादसा हुआ है। मृतक की पहचान नहसी गांव निवासी दिनेश सिंह(45) के तौर पर हुई है। घटना गड़हनी थाना क्षेत्र की है। मृतक के चचेरे भाई रमेश कुमार ने बताया खेत के पास ही नहर है। पटवन के दौरान उनका पैर फिसल गया और गहरे पानी में चले गए।। कुछ देर बीत जाने के बाद जब ग्रामीण नहर की तरफ गए तो शव पर नजर पड़ी। इसके बाद परिवार को सूचना दी गई। ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला गया। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक सात भाई-बहन में सबसे बड़ा था। परिवार में पत्नी सुनीता देवी, दो पुत्र अमर राज और अजीत कुमार है। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया है। पत्नी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top