Newswahni

भोजपुर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर हादसे में किसान की मौत भतीजे घायल ससुर के श्राद्धकर्म में शामिल होने ससुराल…




आरा-बक्सर फोरलेन पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चाचा की मौत हो गई, जबकि 2 भतीजों की हालत गंभीर है। मृतक की पहचान सिकरहटाके हरपुर गांव वार्ड नंबर 3 निवासी श्याम बिहारी पाल(43) के तौर पर हुई है। पेशे से किसान थे। घायलों में लाल बिहारी पाल के पुत्र सुमित पाल(10) और अमित पाल(14) शामिल है। दोनों का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के पास की है। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल मृतक के पुत्र अमरजीत पाल ने बताया कि कुछ दिन पहले नाना का देहांत हो गया था। मेरे पापा अपने भतीजों के साथ बाइक से श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए बाइक से गए थे। वहां से लौटते समय हादसे के शिकार हो गए। तीनों को गंभीर हालत में स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल लाया गया। मेरे पिताजी की हालत ज्यादा खराब थी। इलाज के लिए पटना लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद वापस गांव लौट आए। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घर में मचा कोहराम मृतक के परिवार में पत्नी लीलावती देवी, तीन पुत्री आरती कुमारी, निराशा कुमारी, अंशु कुमारी और एक पुत्र अमरजीत पाल है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। पत्नी और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top