Newswahni

भोजपुर जहर खाकर युवक ने किया सुसाइड घर से गुजरात जाने के लिए निकला था रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिला…




भोजपुर में एक युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। रेलवे स्टेशन परिसर में सल्फास की 5 गोलियां खाकर जान दे दी। मृतक की पहचान बिहिया के झौवां बेलवनिया गांव निवासी सुरेश पांडेय के पुत्र बलवंत पांडेय(24) के तौर पर हुई है। परिजन के मुताबिक घर से बैग लेकर गुजरात जाने के लिए निकला था। वहां प्राइवेट कंपनी में काम करता था। बाद में सूचना मिली कि बेहोशी के हालात में आरा स्टेशन के पोर्टिको में पड़ा हुआ है। रेल पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भी पहुंचे। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलसि ने शव सौंप दिया। अफेयर में जान देने की आशंका पुलिस की ओर से बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक युवक की मौत किसी नशीले पदार्थ के सेवन करने के चलते हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। ऐसी चर्चा है कि बलवंत किसी लड़की से प्यार करता था। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में उसने जहर खा लिया। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। घर के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top