Newswahni

भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में तक गश्त तेज स्वतंत्रता दिवस को लेकर किशनगंज में अलर्ट साइबर टीम की अफवाहों पर नजर…




स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर किशनगंज जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। नेपाल सीमा से सटे इस जिले में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों की निगरानी बढ़ा दी गई है। जिले के ठाकुरगंज, बहादुरगंज, पोठिया और कोचाधामन क्षेत्र से सटी लगभग 90 किलोमीटर लंबी नेपाल सीमा पर एसएसबी जवानों ने गश्त तेज कर दी है। सीमा क्षेत्र में दिन-रात विशेष निगरानी रखी जा रही है। संवेदनशील इलाकों में तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर निगरानी बढ़ाने की बात कही गई है। बस स्टैंड-रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले के प्रमुख प्रवेश मार्गों, चेकपोस्ट, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है। संदिग्ध वाहनों और यात्रियों के सामान की सघन जांच की जा रही है। पुलिस को भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत सोशल मीडिया और साइबर गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस की साइबर टीम इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने वाले भ्रामक और अफवाह फैलाने वाले संदेशों की निगरानी कर रही है। लोगों से अपील की गई है कि बिना सत्यापन किसी भी संदेश या वीडियो को साझा न करें। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील जिला प्रशासन और पुलिस ने आम लोगों से स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि किसी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आपात स्थिति में पुलिस की मदद लेने का आग्रह किया गया है। नेपाल सीमा से सटे गांवों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जैसे मुखिया और वार्ड सदस्यों, से भी ग्रामीणों के बीच जागरूकता बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंचाने में सहयोग करने को कहा गया है। प्रशासन की ओर से लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घरों और दुकानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की गई है। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और निर्धारित नियमों का पालन करने को कहा गया है। सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता के बीच जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने की तैयारी तेज कर दी गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top