Newswahni

भामाशाह दानी ही नहीं महान राष्ट्रभक्त भी थे औरंगाबाद में मनाई गई जयंती कहा मातृभूमि की रक्षा के लिए पूरी संपत्ति समर्पित कर…




औरंगाबाद शहर के जसोईया स्थित महाराणा प्रताप एवं भामाशाह प्रतिमा स्थल पर सोमवार को दानवीर भामाशाह की जयंती मनाई गई। ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने कहा कि दानवीर भामाशाह केवल एक उदार दानी ही नहीं, बल्कि महान राष्ट्रभक्त भी थे। उन्होंने मातृभूमि और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपनी पूरी संपत्ति महाराणा प्रताप को समर्पित कर दी। उनका त्याग, समर्पण और राष्ट्रप्रेम आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। विधायक ने कहा कि हल्दीघाटी के युद्ध के बाद जब महाराणा प्रताप आर्थिक संकट से जूझ रहे थे, तब भामाशाह ने अपना सर्वस्व अर्पित कर उनके संघर्ष को नई ऊर्जा दी। उसी सहयोग से महाराणा प्रताप ने अपनी सेना का पुनर्गठन किया और मुगलों के विरुद्ध संघर्ष को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुषों का योगदान इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा और नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। तलवार निर्माण का खर्च उठाने की घोषणा कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने महाराणा प्रताप सेवा संस्थान को अपनी विधायक निधि से नहीं, बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर 1 लाख 1 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही उन्होंने महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थल पर स्थापित की जाने वाली तलवार के निर्माण का पूरा खर्च स्वयं वहन करने की घोषणा भी की। नगर परिषद अध्यक्ष उदय गुप्ता ने कहा कि भामाशाह का जीवन त्याग, राष्ट्रभक्ति और समाजसेवा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है और जब देश सुरक्षित रहेगा, तभी समाज और हमारा व्यक्तिगत जीवन भी सुरक्षित रहेगा। कार्यक्रम में देव नगर पंचायत के उपाध्यक्ष गोलू गुप्ता, राहुल राज, भाजपा नेता रामरूप सिंह, जितेंद्र गुप्ता, सूरज कुमार, धर्मेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद कार्यक्रम में ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र, नगर परिषद अध्यक्ष उदय गुप्ता, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मुकेश लाल गुप्ता, महाराणा प्रताप सेवा संस्थान के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह, कन्हैया लाल जैन, भाजपा नेता रविंद्र सिंह, सूर्यपत सिंह, हरिहर प्रसाद सिंह, महावीर जैन, अजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने भामाशाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top