Newswahni

भागलपुर में नाबालिग समेत तस्कर गिरफ्तार पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्र में की छापेमारी ब्राउन शुगर खरीद बिक्री पर कार्रवाई…




भागलपुर में अलग-अलग थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ कार्रवाई हुई है। सबौर थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि सबौर रेलवे स्टेशन के पास कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ धंधे में शामिल हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने राजकुमार नाम के युवक को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर सौरभ कुमार और रितेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से 408 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। अकबरनगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक कार से कुछ लोग भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर गुजरने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक गाड़ी पुलिस को देखकर भागने लगी, लेकिन पुलिस और एसटीएफ की टीम ने पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान 100. 32 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। 3 की गिरफ्तारी हुई। नाथनगर से समस्तीपुर जा रहे थे कार सवार तस्करों ने कहा कि वे नाथनगर से मादक पदार्थ लेकर समस्तीपुर बिक्री के लिए जा रहे थे। गिरफ्तार सभी आरोपी समस्तीपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इसके अलावा बबरगंज थाना पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए 2 विधि विरुद्ध बालकों को 10. 41 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा है। जानकारी भागलपुर के सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने दी है।
लगातार अभियान चलाया जा रहा है CITY SP शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देशानुसार “स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पहला मामला सबौर थाना क्षेत्र का है, जहां रेलवे स्टेशन के समीप छापेमारी कर 408 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजकुमार, सौरभ कुमार और रितेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने 2 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। 100.32 ग्राम स्मैक के साथ तीन धराए दूसरा मामला अकबरनगर थाना क्षेत्र का है। गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर 100.32 ग्राम स्मैक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में भावेश वत्स, आयुष कुमार और समीर राज शामिल हैं। वहीं तीसरा मामला बबरगंज थाना क्षेत्र का है, जहां 10.41 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो विधि विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top