Newswahni

भागलपुर में संदिग्ध हालत में प्रेग्नेंट महिला की मौत तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने का…




भागलपुर में संदिग्ध हालत में प्रेग्नेंट महिला की मौत हो गई। 10 महीना पहले ही शादी हुई थी। मृतका की पहचान कौशल कुमार के पत्नी अंशिका कुमारी(24) के रूप में हुई है। घटना इशाकचक थाना क्षेत्र की है। मृतका की मौसी ममता देवी ने बताया कि उनकी भांजी अंशिका कुमारी पूरी तरह सामान्य थी। शुक्रवार शाम को हंसते हुए रोटी बना रही थी। इसके बाद उसने चाय बनाई। जब गिलास धोने गई तो उसके हाथ से दो बार गिर गया। यह देखकर उसकी बहन ने कौशल कुमार को बुलाया, जिसके बाद उन्होंने अंशिका को उठाकर चौकी पर लिटाया। हमलोगों ने पहले सोचा कि शायद ब्लड प्रेशर कम हो गया है, इसलिए हाथ-पैर सहलाए और तुरंत सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से मायागंज भेज दिया गया। वहां समय पर ऑक्सीजन नहीं लगाया गया। अगर समय रहते ऑक्सीजन मिल जाती तो उनकी भांजी की जान बच सकती थी। पोस्टमार्टम कराने से इनकार ममता देवी ने यह भी आरोप लगाया कि वे लगातार प्रशासन से अनुरोध करती रही कि मरीज को किसी निजी अस्पताल में ले जाने दिया जाए, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। अंशिका को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी थी। पोस्टमार्टम कराने के लिए डॉक्टरों का बोर्ड बना रहा है, जिसका परिवार विरोध कर रहा है। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाना चाहिए। मायके से परिजन के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई करेंगे। वहीं, इस मामले पर अस्पताल अधीक्षक से संपर्क करने की कोशिश की है, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top