Newswahni

भागलपुर में चलती ट्रेन से गिरकर शख्स की मौत कुली का करते थे काम झारखंड से लौटते वक्त पीरपैंती में हादसा…




भागलपुर में ट्रेन से गिरकर वृद्ध की मौत हो गई। शख्स को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, पर उनकी जान नहीं बची। मृतक सुंदरपुर निवासी मोहम्मद इदरीश अंसारी (65) हैं, जो कुली का काम करते थे। मोहम्मद इदरीश अंसारी झारखंड के साहिबगंज की ओर घूमने गए थे और वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीरपैंती रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से वे गिर गए। चार बेटे और 5 बेटियां हैं सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में डॉक्टरों ने रविवार की सुबह डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे बेटे ने बताया कि उनके पिता घर से काम के लिए निकले थे। इसी दौरान किसी परिचित ने फोन कर घायल होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पिता को गंभीर हालत में पाया। इसके बाद उन्हें तुरंत मायागंज अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत बता दिया। परिजनों ने बताया कि मोहम्मद इदरीश अंसारी परिवार के मुख्य कमाने वाले व्यक्ति थे और कुली का काम कर पूरे परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में 4 बेटे और 5 बेटियां हैं। चारों बेटे मजदूरी कर किसी तरह घर चलाते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बॉडी को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top