Newswahni

भागलपुर में कोविड का नया मरीज आरटी पीसीआर जांच में हुई पुष्टि मायागंज में एडमिट पिछले घंटे में दो केस आए सामने…




भागलपुर में कोविड-19 से संक्रमित एक और मरीज मिला है। पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित बुजुर्ग(65) की RT-PCR जांच में कोविड की पुष्टि हुई है। संक्रमित मरीज तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हटिया रोड का रहने वाला है। परिजनों के अनुसार 16 जुलाई को निजी सैंपल कलेक्शन सेंटर में उनकी जांच कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट 18 जुलाई को पॉजिटिव आई। रिपोर्ट मिलने के बाद मरीज को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिले में अब तक 2 केस मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. राजकमल चौधरी ने बताया कि मरीज की स्थिति पूरी तरह स्थिर है। उन्हें ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं है। निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत इलाज जारी है। आवश्यकता पड़ने पर मरीज के संपर्क में आए लोगों की भी आरटी-पीसीआर जांच कराई जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल जिले में कोविड-19 के केवल दो मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों पर स्वास्थ्य विभाग लगातार नजर बनाए हुए हैं। सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों से सावधानी बरतने की अपील डॉ. राजकमल चौधरी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घबराने या दहशत फैलाने की जरूरत नहीं है। कोरोना संक्रमण के कुछ मामले समय-समय पर सामने आ सकते हैं। ऐसे में लोगों को घबराने के बजाय सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की जरूरत है। भारत में कोरोना से 47 लाख मौतों का अनुमान भारत में कोविड से आधिकारिक तौर पर 2022 के अंत तक करीब 5.3 लाख मौतें दर्ज की गईं थीं। हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अनुमान लगाया कि महामारी से भारत में लगभग 47 लाख मौतें हुईं। वहीं दुनियाभर में 2022 के अंत तक करीब 66–67 लाख आधिकारिक मौतें दर्ज की गई थीं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top