Newswahni

भागलपुर में कलाकारों को मिला सम्मान जीवन जागृति सोसायटी ने मंजूषा गुरु को किया सम्मानित फिल्म डॉक्टर बिटिया को भी अवार्ड…




भागलपुर में जीवन जागृति सोसायटी की ओर से आज सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज, कला और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले दो विशिष्ट व्यक्तित्वों संस्था के सचिव सोमेश यादव और मंजूषा कला के प्रख्यात गुरु मनोज पंडित को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग, सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संस्था के सचिव सोमेश यादव को उनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘डॉक्टर बिटिया’ की उल्लेखनीय सफलता के लिए सम्मानित किया गया। इस फिल्म ने न केवल दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है, बल्कि सामाजिक संदेश देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। चंपारण में आयोजित फिल्म शो में इस फिल्म ने पांचवां स्थान हासिल कर भागलपुर का नाम रोशन किया। योगदान की भी सराहना की कार्यक्रम में फिल्म के प्रोड्यूसर और डीओपी बिट्टू कुमार यादव के योगदान की भी सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह फिल्म समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनी है। गुरु मनोज पंडित को भी विशेष रूप से सम्मानित किया मंजूषा कला के प्रतिष्ठित कलाकार और गुरु मनोज पंडित को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। हाल ही में उन्हें राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया गया है, जो भागलपुर और बिहार के लिए गौरव की बात है। मनोज पंडित ने ही जीवन जागृति सोसायटी का प्रतीक चिन्ह ‘हेलमेट’ तैयार किया था, जो आज शहर में ‘हेलमेट चौक’ के नाम से प्रसिद्ध है। संस्था ने उनके योगदान को समाज और कला जगत के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर संस्था में तीन नए सदस्यों काशीकांत, विक्रम कुणाल और अभय कुमार मिश्रा को भी शामिल किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि इनके जुड़ने से सामाजिक काम को नई गति मिलेगी और संगठन और अधिक मजबूत होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि जीवन जागृति सोसायटी हमेशा समाजहित में उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों को सम्मानित करने का प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि सोमेश यादव और मनोज पंडित जैसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणा हैं और उन्हें सम्मानित कर संस्था स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top