Newswahni

भागलपुर में अधेड़ की हत्या बागान में मिली लाश बॉडी पर गहरे चोट के निशान मृतक की पहचान नहीं हो सकी है जांच…




भागलपुर में केले के बागान से एक अधेड़ का शव मिला है। बॉडी पर गहरे जख्म के निशान है। धारदार हथियार से हमला किया गया है। शव और घटनास्थल को देखकर आशंका जताई जा रही है कि पहले उसकी पिटाई की गई। इसके बाद मौत के घाट उतार दिया। घटना नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच-31 की है। परिजनों का इंतजार, शिनाख्त में जुटी पुलिस मामले की सूचना पर थानाध्यक्ष रविशंकर पुलिस टीम के साथ पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। मौके से मोबाइल और कपड़ा बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक स्थानीय है, लेकिन स्पष्ट तौर पर पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लाया है, जहां परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। किसानों ने देखा शव हैरानी की बात यह है कि पूरी वारदात नेशनल हाईवे से महज 50 मीटर दूरी पर स्थित केला बागान में हुई है। मंगलवार सुबह खेत में काम करने पहुंचे किसानों ने शव देखा, जिसके बाद जानकारी पुलिस को दी गई। पहचान के लिए पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top