![]()
भरत के भाई ने आरोपों को बताया निराधार भरत तिवारी न्याय समिति के संयोजक पंकज त्रिपाठी ने बिलौटी एक बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने भरत तिवारी के परिजनों पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भरत तिवारी की हत्या के बाद ही उनके परिवार ने आर्थिक सहयोग के नाम पर घन जुटाने का अभियान शुरू कर दिया था। परिवार के तरफ से तीन अलग-अलग क्यूआर कोड जारी कर लोगों से आर्थिक मदद मांगी जाने लगी। उन्होंने दावा किया कि भरत तिवारी के नाम पर अब तक परिवार वालों ने करोड़ों रुपए एकत्रित किया है, जिसमें लगभग तीन करोड़ रुपए केवल नगद के रूप में प्राप्त हुए हैं। न्याय की लड़ाई के नाम पर परिवार वालों ने भावनाओं का इस्तेमाल कर धन जुटाया। उन्होंने अपने और अपने भाई सरोज त्रिपाठी पर भरत तिवारी के परिवार द्वारा लगाए जा रहे आरोप को बेबुनियाद और निराधार बताया। यदि परिवार के पास कोई आरोप से जुड़े साक्ष्य है तो उसे परिवार को सार्वजनिक करना चाहिए। भरत भूषण तिवारी के परिवार पर भरत तिवारी न्याय समिति संयोजक पंकज त्रिपाठी द्वारा लगाए गए आरोप को मृतक भरत भूषण तिवारी के छोटे भाई चंदन तिवारी ने बेबुनियाद बताया है। चंदन तिवारी ने कहा कि पंकज त्रिपाठी को इन आरोप को सही साबित करना होगा। हमलोग भी अपना बैंक अकाउंट सार्वजनिक करने को तैयार है। लेकिन पंकज त्रिपाठी को भी अपना बैंक अकाउंट सार्वजनिक करना चाहिए। हमारा परिवार पंकज त्रिपाठी के विरुद्ध मानहानि का मुकदमा दर्ज करेगा।
Source link