Newswahni

भट्ठे पर ईंटों से दबा मिला महिला का शव सीवान में घटनास्थल से मंगलसूत्र चप्पल और झोला मिला हत्या की आशंका…




सीवान के गुठनी थाना क्षेत्र के डरैला गांव स्थित शैलेश सिंह के ईंट-भट्ठा परिसर में बुधवार को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गड्ढे से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव गड्ढे में ईंटों से दबा हुआ मिला, जिससे ग्रामीणों ने महिला की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को ठिकाने लगाए जाने की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। काम करने पहुंचे मजदूरों ने देखा प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह ईंट-भट्ठा परिसर में काम करने पहुंचे मजदूरों की नजर गड्ढे में पड़े एक महिला के शव पर पड़ी। शव के ऊपर ईंटें रखी हुई थीं। यह दृश्य देखते ही मजदूरों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। मामले की सूचना तत्काल गुठनी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष निरंजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने जांच के दौरान घटनास्थल के समीप से एक मंगलसूत्र, महिला की चप्पल तथा एक झोला बरामद किया है। इन सभी सामानों को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को ईंट-भट्ठा परिसर में लाकर गड्ढे में दबा दिया गया। मृतका की पहचान नहीं हो सकी फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है तथा शव की पहचान के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सिवान भेज दिया गया है। थानाध्य बोले-डॉग स्क्वायड-एफएसएल मौके पर अपर थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम की सहायता भी ले रही है। वहीं चिमनी पर कार्यरत मजदूरों, प्रबंधक और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द मामले का खुलासा कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि हत्या, आत्महत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top