Newswahni

भगवान राम के साथ गद्दारी करने वालों को नहीं बख्शेंगे मंत्री सतीश चंद्र दुबे बोले भरत तिवारी के दोषी को नहीं छोड़ेंगे परिवार…




भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व के अवसर पर दरभंगा जिला एवं जिला पूर्वी इकाई की ओर से जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में नेताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों को आत्मसात कर संगठन को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। जिला कार्यालय में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना ने की। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन, दीप प्रज्ज्वलन और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। मुख्य अतिथि केंद्रीय कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उनका संदेश आज भी राष्ट्रभक्तों के लिए प्रेरणास्रोत है। अनुच्छेद 370 हटाकर संकल्प को साकार किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद-370 हटाकर उनके संकल्प को साकार किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया। बिहार सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और जनसेवा का प्रतीक है। वहीं सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि राष्ट्र की एकता के लिए उनका संघर्ष भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर केंद्रीय मंत्री का बयान सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर कहा कि भगवान राम के साथ गद्दारी करने वालों को सरकार किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेगी। मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आवश्यकता पड़ने पर अन्य संबंधित लोगों की भूमिका पर भी टिप्पणी की जाएगी। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी को दसवीं कक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक के पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को उनके राष्ट्रवादी विचारों से परिचित कराना जरूरी है। भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर बोले भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले पर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दूबे ने कहा कि पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि समय आने पर वह मृतक भरत तिवारी के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे। जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह ने कहा कि युवाओं को डॉ. मुखर्जी के जीवन से राष्ट्र प्रथम की भावना, सिद्धांतों पर अडिग रहने और समाज व राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में काम किया जा रहा है। दोनों सम्मेलनों में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और संगठन विस्तार और आने वाले कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top