Newswahni

बॉयफ्रेंड से शादी करने पहुंची लड़की की पिटाई बांका में लोगों ने बाल गर्दन पकड़कर घसीटे लड़की बोली घरवाले कहीं और कराने चाहते…




बांका में शादी करने को लेकर एक प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कई लोग लड़की के हाथ, गर्दन और बाल पकड़कर खींचते नजर आ रहे हैं। इस दौरान पूरा गांव मौके पर इक्कट्ठा हो गया, और घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। घटना रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत पुनसिया बाजार स्थित दुर्गा मंदिर की है। लड़की नाबालिग है, जबकि लड़के की उम्र 20 साल बताई जा रही है। थानाध्यक्ष राजरतन ने बताया कि इस मामले में फिलहाल कोई आवदेन नहीं मिला है, मारपीट से संबंधित भी कोई जानकारी सामने नहीं आई। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। घटना से जुड़ी तस्वीरें… अब पूरा मामला सिलसिलेवार पढ़िए… धोरैया थाना क्षेत्र की रहने वाली लगभग 14 साल किशोरी का उसी प्रखंड के घोड़ा बाजार का रहने वाला 21 वर्षीय संतोष कुमार से करीब आठ माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को दोनों सुबह-सुबह घर से भागकर पास के ही पुनसिया बाजार पहुंचे। इसके बाद दोनों घंटों एक मिठाई की दुकान में बैठकर शादी की प्लानिंग करने लगे। इसके बाद दोपहर बीतते ही दोनों बाजार के दुर्गा मंदिर पहुंचे। जहां पुजारी से दोनों ने अपनी शादी की बात की। इस दौरान कई लोग उनसे पूछताछ शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शी अमित ने बताया कि लड़की नाबालिग थी इसलिए पहले ग्रामीणों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन नहीं माने तो लोगों ने उसे शादी करने के लिए छोड़ दिया। हालांकि इसी दौरान दोनों का पता पूछकर लोगों ने उसके परिजनों को मौके पर बुलाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि लड़की के परिजन इस विवाह का विरोध कर रहे थे, जबकि किशोरी शादी करने की बात पर अड़ी हुई थी। इसी दौरान दोनों पक्षों तथा स्थानीय लोगों के बीच काफी देर तक बहस और हंगामे की स्थिति बनी रही। इसी दौरान भीड़ ने लड़की और लड़के की पिटाई भी की। घरवालों ने कहीं और तय की थी शादी लड़की का कहना है कि परिजनों ने 15 साल की उम्र में ही उसकी शादी तय कर दी। लेकिन जहां शादी तय हुई वह लड़का उसे पसंद नहीं था। इस कारण वह अपने दोस्त संतोष से घर से भागकर शादी करने का फैसला किया। वहीं लड़का संतोष ने कहा कि उसने किशोरी को भगाकर नहीं लाया, बल्कि दोनों की आपसी सहमति से विवाह हुआ है। इधर, किशोरी के पिता ने युवक पर पुत्री के अपहरण का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्थानीय थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top