Newswahni

बेतिया में निर्माण के चलते सड़क गड्ढों में बदली बारिश में दुर्घटना का खतरा कीचड़ और जलजमाव से वाहन चालकों को दिक्कत…




पश्चिम चंपारण के बेतिया-सरिसवा मुख्य पथ पर स्थित बारी टोला गुमटी पर बन रहे ओवरब्रिज के कारण सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है। निर्माण कार्य के चलते सड़क में जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सड़क पर कीचड़ और जलजमाव के कारण राहगीरों तथा वाहन चालकों का आवागमन मुश्किल हो गया है। खराब सड़क से आवागमन में दिक्कत यह मार्ग बेतिया शहर के कई गांवों और अन्य क्षेत्रों को जोड़ता है, जिससे प्रतिदिन हजारें लोग इस सड़क से आवागमन करते हैं। खराब सड़क के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। बारिश के दिनों में स्थिति और बिगड़ जाती है, क्योंकि हल्की बारिश से ही सड़क पर पानी भर जाता है और गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। आए दिन बाइक सवार, साइकिल चालक और अन्य वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं, जिसमें कई लोग चोटिल भी हुए हैं। सड़क की मरम्मत पर ध्यान नहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज निर्माण कार्य लंबे समय से चल रहा है, लेकिन सड़क की मरम्मत और वैकल्पिक व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि निर्माण कार्य के दौरान सड़क की नियमित मरम्मत कराई जाए। ताकि आम लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। इसके साथ ही, सड़क पर जल निकासी की उचित व्यवस्था करने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की भी मांग की गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top