Newswahni

बेगूसराय में भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त तेज धूप और उमस से सड़कें सुनसान




बेगूसराय सदर प्रखंड में पिछले तीन दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस ने जनजीवन को प्रभावित किया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर होते ही सड़कें सुनसान नजर आने लगती हैं। लोग आवश्यक कार्य न होने पर घरों में ही रहने को मजबूर हैं। सदर प्रखंड के चांदपूरा, सांख, जीनेदपुर और परना सहित कई गांवों में मजदूर, किसान और राहगीर पेड़ों की छांव में राहत तलाशते देखे जा रहे हैं। भीषण गर्मी का असर बाजारों पर भी स्पष्ट दिखाई दे रहा है। दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है और दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते नजर आते हैं। वहीं, बढ़ती गर्मी के कारण ठंडे पेय, शरबत, गन्ना जूस और नारियल पानी की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। दिहाड़ी मजदूरों की कमाई पर भी गर्मी का प्रभाव पड़ रहा है। तेज धूप और उमस के कारण मजदूरों को दोपहर में काम बंद करना पड़ रहा है, जिससे उनकी आमदनी प्रभावित हो रही है। किसान भी सुबह और शाम के समय ही खेतों में काम करना पसंद कर रहे हैं। लगातार बढ़ रही उमस के कारण लोगों को दिन के साथ-साथ रात में भी राहत नहीं मिल पा रही है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को इस मौसम में सबसे अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पशु-पक्षी भी गर्मी से बेहाल नजर आ रहे हैं और पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते दिख रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर में घर से निकलना मुश्किल हो गया है। तेज धूप के कारण लोग अपने जरूरी काम भी टाल रहे हैं। चिकित्सकों ने लोगों को लू और गर्मी से बचाव के लिए सलाह दी है। इसमें दोपहर में धूप में निकलने से बचने, सिर ढककर बाहर निकलने, छाता या गमछा का उपयोग करने तथा पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस और अन्य तरल पदार्थ लेने की बात कही गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top