Newswahni

बेगूसराय में पुल के नीचे मिली युवक की लाश हत्या कर शव फेंकने की आशंका मृतक की पहचान नहीं हो सकी है…




बेगूसराय में पुल के नीचे से एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। सुबह लोगों की नजर बॉडी पर पड़ी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र में बलान नदी के समसा घाट पुल के पास की है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि शरीर पर न तो किसी तरह का जख्म है और न ही पुल से नीचे गिरकर मौत होने का कोई चिन्ह दिख रहा है। लाश की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि कहीं दूसरी जगह हत्या करके यहां फेंका गया है। पहचान में जुटी पुलिस लाश मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पहचान की कोशिश की जा रही है। फोटो सभी थाना में सर्कुलेट किया गया है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं, इस संबंध में मंसूरचक थानाध्यक्ष गोविंद कुमार पांडेय ने बताया कि स्थानीय लोगों से पुल के नीचे लाश पड़े होने की सूचना मिली थी। मृतक के पहचान की कोशिश की जा रही है। जांच-पड़ताल और पहचान के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बॉडी को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top