Newswahni

बेगूसराय में अचानक गिरा बिजली का पोल बगैर सेफ्टी के शिफ्टिंग का काम हो रहा था बाइक क्षतिग्रस्त विभाग पर लापरवाही का आरोप…




बेगूसराय में शिफ्टिंग के दौरान अचानक बिजली का पोल गिर गया। पोल के नीचे दबकर एक बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। संयोग से पोल गिरने से मात्र 30-40 सेकंड पहले घटनास्थल के पास चाय दुकान पर मौजूद 8-10 लोग मौके से हट गए थे। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। नगर क्षेत्र में सड़क पर मौजूद बिजली के पोल को हटाया जा रहा है। पोल को हटाने के लिए बगैर किसी सुरक्षा व्यवस्था के दो कर्मी पहुंचे और तार काटा जा रहा था। घटना नगर थाना से मात्र डेढ़ सौ मीटर दूर स्थित स्वर्ण जयंती पुस्तकालय के सामने की है। बिना सेफ्टी के काम हो रहा था भीड़-भाड़ वाले जगह पर नीचे लोगों को हटाने के लिए कोई भी स्टाफ मौजूद नहीं थे‌। तार काटे जाने के दौरान लोहे का एक पोल अचानक गिर गया। जिसमें सीहमा गांव के रहने वाले दूध विक्रेता धीरज कुमार का बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। धीरज ने बताया कि गाड़ी से उतरते ही पोल गिर गया, अगर 10-15 सेकंड की देरी किए होते तो पोल मेरे शरीर पर गिर जाता। ऊपर चढ़कर तार काट रहा था, नीचे कोई व्यक्ति नहीं था। बगैर सेफ्टी के तार काट रहा था, जिसके कारण मेरा बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घटनास्थल पर बहुत ज्यादा लोग थे। नजर पड़ते ही सभी लोग दुकान के अंदर चले गए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद तार काट रहा स्टाफ किसी तरह से उतरकर भाग गया। विभाग पर लापरवाही का आरोप पूर्व मेयर संजय कुमार ने बताया कि सड़क पर जो बिजली का तार और पोल है, उसे हटाना है। यहां बगैर किसी सुरक्षा मानक काम कर रहा है, जिसके कारण अभी हादसा हुआ। चाय दुकान पर हमेशा 25-50 लोग रहते हैं। बिजली विभाग की लापरवाही से ऐसा हुआ है। कोई भी काम सुरक्षा मानक के साथ होना चाहिए। दूध पहुंचाने वाले की बाइक क्षतिग्रस्त हुई है, संयोग रहा कि कोई जान की क्षति नहीं हुई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top