Newswahni

बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान सितंबर से अक्टूबर तक नामांकन स्नातक और शिक्षक सीटें होंगी खाली…




बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से खाली होने वाली 8 सीटों के लिए चुनावी शेड्यूल जारी कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, बिहार की 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होगा। इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने के बाद चुनाव कराया जा रहा है। चुनाव के लिए अधिसूचना 29 सितंबर 2026 को जारी होगी, जबकि मतदान 23 अक्टूबर 2026 को कराया जाएगा। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। बिहार की इन 8 सीटों पर होना है चुनाव बिहार विधान परिषद की जिन 8 सीटों पर चुनाव होना है, उनमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी सूची के अनुसार पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार, दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार, तिरहुत स्नातक से बंसी धर ब्रजवासी और कोसी स्नातक से डॉ. एनके यादव वर्तमान सदस्य हैं। वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना शिक्षक से नवल किशोर यादव, दरभंगा शिक्षक से डॉ. मदन मोहन झा, तिरहुत शिक्षक से संजय कुमार सिंह और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अफाक अहमद का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
इन सभी 8 सदस्यों की सेवानिवृत्ति की तारीख 16 नवंबर 2026 निर्धारित है। 29 सितंबर को जारी होगी चुनाव की अधिसूचना चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत 29 सितंबर से होगी। इसी दिन चुनाव की औपचारिक अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर 2026 होगी। इसके अगले दिन यानी 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 9 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे उम्मीदवार नामांकन वापस लेने के लिए उम्मीदवारों को 9 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया गया है। इसके बाद चुनाव मैदान में बचे उम्मीदवारों की अंतिम स्थिति साफ हो जाएगी और चुनाव प्रचार का दौर तेज होगा। 23 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान बिहार विधान परिषद की इन आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को मतदान होगा। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा। मतदान के लिए संबंधित स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के निर्धारित मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 27 अक्टूबर को होगी मतगणना मतदान के चार दिन बाद 27 अक्टूबर 2026 को वोटों की गिनती होगी। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार इसी दिन चुनाव परिणाम सामने आएंगे। पूरी चुनाव प्रक्रिया को 31 अक्टूबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। चुनाव के साथ ही आचार संहिता लागू निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि इन चुनावों से संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। यानी संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को आयोग के निर्धारित नियमों का पालन करना होगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top