![]()
सिटी रिपोर्टर | बीहट बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ प्रखंड शाखा बरौनी का सम्मेलन मिथिलेश कुमार प्रधान सहायक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। शहीद नीरज भवन बरौनी में आयोजित इस शाखा सम्मेलन में प्रखंड, अंचल एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भाग लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला मंत्री मोहन मुरारी ने संगठन को पूरी एकजुटता के साथ मजबूत करने का आह्वान किया। सम्मेलन को जिला मंत्री मोहन मुरारी के अतिरिक्त, उपाध्यक्ष शंकर मोची, सहायक जिला मंत्री अनिल कुमार गुप्ता, संयुक्त मंत्री रामानंद सागर, चिकित्सा संघ के जिला नेत्री सविता कुमारी ने संबोधित करते हुए सम्मेलन की सफलता के लिए शुभकामना व्यक्त किया एवं संगठन की मजबूती पर बल दिया। उपाध्यक्ष शंकर मोची एवं संयुक्त मंत्री रामानंद सागर के पर्यवेक्षण में नए सत्र के लिए प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश कुमार प्रभात, प्रखंड मंत्री अर्जुन पासवान, सहायक प्रखंड मंत्री मो. जावेद हुसैन, शम्भू कुमार सिन्हा कोषाध्यक्ष वकील शर्मा, उपाध्यक्ष लाल मोहन कुमार, रतीश रमण रश्मि, अमन कुमार, खेमचंद गोयल, अंजनी कुमार, गोरेलाल पंडित, संयुक्त मंत्री अभिषेक कुमार, भूषण कुमार शर्मा, चंदन कुमार, अभिनित कुमार, विक्रम कुमार, रंकज कुमार, सुमन सौरभ कुमार, सनोज कुमार व अन्य को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।
Source link