![]()
बिहार में ठंड के शुरुआत जैसा मौसम होने लगा है। सुबह-रात के वक्त हल्का धुंध और ठंड का अहसास होने लगी है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अभी राज्य में कहीं भी बारिश की गतिविधि नहीं बन रही है। 14 नवंबर तक आंधी-तूफान की भी संभावना नहीं है। दिन में मौसम शुष्क बना रहेगा। बांग्लादेश में बनी चक्रवाती स्थिति मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल आसपास के वायुमंडल में दो चक्रवाती स्थिति बनी है। इनमें पहली चक्रवाती स्थिति दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश और उसके आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से करीब 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। वहीं, दूसरी चक्रवाती स्थिति उत्तर-पूर्वी असम और आसपास के इलाकों में करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है। मौसम विभाग की नजर एक नए पश्चिमी विक्षोभ पर भी है। 10 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके कारण हिमालयी क्षेत्र के मौसम में बदलाव हो सकता है। हालांकि, बिहार के मौसम पर इसका कितना असर पड़ेगा, इसे लेकर फिलहाल किसी बड़े बदलाव का संकेत नहीं दिया गया है।
अगले 7 दिनों तक बिहार के किसी जिले में अलर्ट नहीं मौसम विभाग के अनुसार 7 नवंबर से 14 नवंबर तक के लिए बिहार के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। इस अवधि में राज्य के किसी भी जिले के लिए मौसम विभाग ने कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है।
पटना में 4 दिनों तक 30 से 32 डिग्री के बीच रहेगा अधिकतम तापमान राजधानी पटना में अगले 5 दिनों तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। यानी दिन में हल्की गर्मी और सुबह-रात में नरम ठंड का अहसास होगा। पटना में 8 नवंबर को अधिकतम तापमान बढ़कर 32 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहेगा। 9 नवंबर को भी अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान बढ़कर 22 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, 10 नवंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। 11 नवंबर को अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।
Source link