![]()
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का आज बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय सहित राज्यभर के सभी जिलों और बूथों पर प्रसारित किया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, पूर्व मंत्री नीरज सिंह बबलू, सहित पार्टी के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को लाइव सुना। कार्यक्रम के माध्यम से संगठन ने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जनता के बीच प्रधानमंत्री के संदेश को पहुंचाने का प्रयास किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी के निर्देश पर प्रदेश कार्यालय के अलावा सभी जिला कार्यालयों और बूथों पर सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानमंत्री ने लोगों का किया धन्यवाद कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले लोगों का धन्यवाद किया।’ उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री द्वारा पहले की गई अपीलों पर देशवासियों ने अमल किया है और वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, विशेषकर अमेरिका-ईरान के बीच बने तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भी लोगों को सजग रहने की आवश्यकता है।’ मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं के उपयोग पर दिया जोर शाहनवाज हुसैन ने कहा, प्रधानमंत्री की मन की बात को सुनने के लिए देशभर के लोग हर महीने इंतजार करते हैं। यह कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ लोगों को प्रेरित भी करता है। प्रधानमंत्री ने गणेश उत्सव के दौरान देश की मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं के उपयोग पर जोर दिया, जिससे स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन मिलेगा और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। भारतीय संस्कृति की चर्चा अनेक देशों में हो रही – नीरज कुमार बबलू ने वहीं, पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भारत की समृद्ध परंपरा, संस्कृति और संस्कृत भाषा के वैश्विक प्रभाव का उल्लेख किया। आज संस्कृत और भारतीय संस्कृति की चर्चा दुनिया के अनेक देशों में हो रही है।’ ‘मन की बात’ समाज और राष्ट्र निर्माण का प्रभावी माध्यम भाजपा नेताओं का मानना है कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री अपने मासिक संवाद के जरिए समाज के विभिन्न वर्गों की प्रेरक कहानियों, नवाचार, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत, युवाओं की उपलब्धियों और देशहित से जुड़े विषयों को देशवासियों के सामने रखते हैं, जिससे लोगों को नई प्रेरणा मिलती है।
Source link