Newswahni

बिहार के फाइलेरिया अभियान की ने की तारीफ जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बोले ये नीतीश कुमार के वर्षों के कार्यों का परिणाम है…




विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से बिहार सरकार के फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की सराहना की गई है। जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इसे पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि यह नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यों का परिणाम है। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 10 जुलाई को होने वाली एनडीए की अहम बैठक समेत कई राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। संजय झा ने बताया कि 10 जुलाई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में एनडीए की बड़ी बैठक बुलाई गई है। बैठक में सभी जिलाध्यक्ष, मंत्री और गठबंधन के प्रमुख नेता शामिल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बैठक में मौजूद रहेंगे। सरकार के कामकाज की समीक्षा होगी उन्होंने कहा कि एनडीए के भीतर बेहतर समन्वय है। बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने, सरकार के कामकाज की समीक्षा और आगामी रणनीति पर चर्चा होगी। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “इंडिया गठबंधन की तरह हमारी स्थिति नहीं है, जहां साथ चुनाव लड़ते हैं और बाद में एक-दूसरे को ही गाली देने लगते हैं।”
CAA पर बोले- बिहार में ऐसी कोई समस्या नहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के CAA को लेकर दिए गए बयान पर संजय झा ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में ऐसी कोई स्थिति नहीं है और यहां सब कुछ ठीक-ठाक है। प्रधानमंत्री के ‘एक देश, एक विधान’ संबंधी बयान पर संजय झा ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री का बयान नहीं देखा है। ऐसे में वह यह नहीं बता सकते कि यह किस संदर्भ में कहा गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top