Newswahni

बिहारशरीफ नगर निगम में लगेंगी नई स्ट्रीट लाइट हाई मास्क खराब लाइटें भी होंगी दुरुस्त आउटसोर्सिंग एजेंसी की होगी जांच…




बिहारशरीफ नगर निगम कार्यालय सभागार में शनिवार को नगर निगम बोर्ड की बैठक हुई। महापौर अनीता देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर के सभी वार्डों के विकास, नागरिक सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में उप महापौर आईशा शाहीन, नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन, उप नगर आयुक्त शम्स रजा समेत सभी वार्ड पार्षद और नगर निगम के विभिन्न विभागों के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। पेयजल संकट दूर करने के लिए बूस्टर बोरिंग और स्टैंड पोस्ट लगेंगे पार्षदों के सुझाव के आधार पर सभी वार्डों के लिए विकास योजनाओं का चयन किया गया। पेयजल संकट को दूर करने के लिए जरूरत के अनुसार वार्डों में बूस्टर बोरिंग और स्टैंड पोस्ट लगाने का फैसला लिया गया। इसके लिए जल्द ही निविदा की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शहर की प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने के लिए खराब पड़ी 17 हाई मास्क लाइट और 1211 स्ट्रीट लाइटों की जल्द मरम्मत कराने पर भी सहमति बनी। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र में 5000 नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का फैसला लिया गया। यह काम निविदा के माध्यम से कराया जाएगा। शहर की प्रमुख सड़कों के किनारे पैदल चलने वालों की सुविधा और सुंदरीकरण के लिए पेवर ब्लॉक लगाने के प्रस्ताव को भी प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। प्रॉपर्टी टैक्स और ट्रेड लाइसेंस शुल्क की वसूली तेज होगी नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए शत-प्रतिशत प्रॉपर्टी टैक्स, ट्रेड लाइसेंस शुल्क और सरकारी भवनों से बकाया टैक्स की वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। बैठक में आउटसोर्सिंग एजेंसी की ओर से कर्मचारियों के ईपीएफ और ईएसआईसी की राशि समय पर जमा नहीं किए जाने का मामला भी उठा। इसे गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की गई। सरकारी स्कूलों में पुस्तकालय के लिए सामग्री खरीदने की मंजूरी शिक्षा और सामाजिक जरूरतों को देखते हुए नगर निगम क्षेत्र के सरकारी स्कूलों और भवनों में सार्वजनिक पुस्तकालयों के लिए पुस्तकें, फर्नीचर और अन्य जरूरी सामग्री खरीदने की स्वीकृति दी गई। आगामी सर्दी को देखते हुए 5000 कंबल खरीदने का भी फैसला लिया गया। बैठक के अंत में महापौर अनीता देवी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इसके साथ ही नगर निगम बोर्ड की बैठक की कार्यवाही समाप्त हो गई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top