![]()
पटना के ग्रीन हाउसिंग सोसाइटी के नाम से चल रही कंपनी के ऑनर भूषण सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। अरेस्टिंग के बाद एक एक कर के पीड़ित सामने आने लगे हैं। धोखाधड़ी से संबंधित 14 शिकायत आवेदन कृष्णापुरी थाने में केस दर्ज कराने के लिए आए हैं। पीड़ितों के मुताबिक किसी से भूषण सिंह ने जमीन के नाम पर 4 लाख, 2 लाख तो किसी से 26 लाख रूपये लिए। लेकिन जमीन वगैरह नहीं दिया। बस टाल मटोल करता रहा। फिलहाल पुलिस आवेदन के आधार पर ठगी के रुपए का वैल्यूएशन कर रही है। कोर्ट में आज हुई सुनवाई वहीं, दूसरी ओर आज भूषण सिंह की ओर से फाइल जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। जिसमें वह एक पार्टी से रुपए सेटल करने के लिए भी अपनी रजामंदी दी है। हालांकि अभी परेशानी कम होने वाली नहीं है। पुलिस की मानें तो सभी आवेदन की जांच होगी और केस रजिस्टर्ड किया जाएगा। ऐसे में भूषण सिंह के खिलाफ 19 मामले हो जाएंगे। 26.90 लाख रुपए की धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तारी पिछली बार उदयंत कुमार नाम के शख्स से 26.90 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस की ओर से कोर्ट वारंट के आधार पर अरेस्टिंग की गई थी। जमीन के बदले रुपए लेकर भूषण सिंह, उदयंत कुमार को टहला रहा था। थाने के द्वारा भी नोटिस देने पर कोई रिस्पॉन्स नहीं ले रहा था। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट से वारंट लेकर गिरफ्तारी की थी।
Source link